कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर पौधारोपण अभियान 29 अगस्त 2024 को भाकृअनुप- भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, अनुसंधान केंद्र, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। केंद्र के प्रमुख डॉ. बृज लाल लकाड़िया ने इस अभियान का नेतृत्व किया। डॉ. पंकज पंवार ने कार्यक्रम का समन्वय किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रस्तावित UN COP26 LiFE कार्यक्रम का एक हिस्सा है। भारत में LiFE के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए, भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम शुरू किया। बम्बूसेटम में कुल 101 बांस के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केंद्र के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।