15 अगस्त, 2024 को भा॰कृ॰अनु॰प॰ - भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, अनुसंधान केन्द्र, वासद में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। केंद्र के प्रमुख डॉ. एम.जे. कलेढोणकर ने सुबह 09:00 बजे मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद, फार्म कार्यालय पर सुबह 10:00 बजे, पूर्व केन्द्राध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह, प्रधान वैज्ञानिक (इंजीनियरिंग), जो निकट भविष्य में परिषद सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं, के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्र के सभी कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। डॉ. ए. के. सिंह, प्रधान वैज्ञानिक (इंजीनियरिंग), डॉ. डी. दिनेश, वरिष्ठ वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) और डॉ. दिनेश जीनगर, वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) ने देश की वर्तमान प्रगति और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किये। केंद्र के चयनित कर्मचारियों को केंद्र की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रमाण पत्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान किये। इसके बाद केंद्र प्रमुख द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये गए। केंद्र के सभी अधिकारी, कर्मचारी व प्रशिक्षु विद्यार्थी ध्वजारोहण कार्यक्रम मे उपस्थित रहे एवं इस राष्ट्रीय समारोह में हर्षो उल्लास के साथ सम्मिलित हुए।